मोदी ने देश की बहनों को सम्मान से रहने और स्वावलम्बी बनाकर आगे बढ़ाया : रंजना उपाध्याय

भीड़

-सभी महिलाएं 25 मई को राष्ट्र के नाम मतदान कर अपना कर्तव्य निभाते हुए फिर मोदी सरकार बनाएं : रीता बहुगुणा जोशी

-आपके प्रत्येक सुख-दुःख में नीरज त्रिपाठी के साथ खड़ी होकर आपके सम्मान व विकास का कार्य करूंगी : कविता यादव त्रिपाठी

प्रयागराज, 12 मई (हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में देश के प्रधान सेवक बने तो लाल किला से उन्होंने गरीब, किसान, युवाओं के साथ देश की आधी आबादी महिलाओं की बात करते हुए कहा था हमारी देश की बहनों का सम्मान सुरक्षित रहेगा, देश की बहनें सशक्त और स्वावलम्बी होंगी। तभी देश आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में महिलाओं, बेटियों के लिए ऐतिहासिक कार्य कर सम्मान से जीने और रहने का समान अवसर दिया।

यह बातें महिला सम्मेलन लोकसभा 52 इलाहाबाद की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने रविवार को युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी में महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तैंतीस प्रतिशत आरक्षण देकर, महिलाओं के नाम आवास, शौचालय, रसोई गैस देकर जो आंसू पोंछने का कार्य किया है वह ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके पहले की सरकारों ने महिलाओं के बारे में सोचा तक नहीं, करने की बात तो बहुत दूर की है। अब हम आधी आबादी की बारी है कि हमारे लिए जो प्रधानमंत्री कर रहे हैं वह निरंतर आगे भी होता रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि इसलिए हम सब को भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को कमल के फूल पर मतदान कर मोदीजी के हाथों को मजबूत करके तीसरी बार मोदी सरकार चार सौ पार के लक्ष्य को साकार करना होगा। उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि आप सभी अपने आस-पास की महिलाओं व रिश्तेदारों को भी कमल पर 25 मई को सुबह मतदान करके ही अन्य कार्यों में व्यस्त होना है। इसके पूर्व उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मातृदिवस की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

सांसद इलाहाबाद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आप सभी महिलाएं 25 मई राष्ट्र के नाम मतदान करके अपना कर्तव्य निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए। आपकी चिंता अगर मोदी जी करते हैं तो आप को उनकी चिंता करनी है। उन्होंने कहा कि शेष 11 दिनों में आप जितनी मेहनत कर लेंगे उतने ज्यादा मतों से जीतेंगे। संगठन ही सेवा है, सेवा ही संगठन का पालन करते हुए नीरज त्रिपाठी पिता की भांति आदर्श स्थापित करनें का कार्य करेंगे।

बैठक को महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी, विधायक राजमणि कोल, लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार सविता मिश्रा ने करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। आभार प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी ने करते हुए नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील करते हुए महिलाओं को भरोसा दिया जैसे मोदी गारंटी विकास के लेते हैं वैसे ही हम और नीरज त्रिपाठी आपके सुख-दुःख में सम्मिलित होकर आपके कंधे से कंधा मिलाकर रहने और आपके दुःख दर्दों को कम करने का कार्य करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ कीर्तिका अग्रवाल, आकाक्षां सोनकर, वंदना सिंह, सुमन जायसवाल, शिखा खन्ना, शिखा रस्तोगी, मोनिका अरोरा, लिपिका सिंह, प्रीति सहाय, किरण जायसवाल, कुसुम केसरवानी, पूजा मिश्रा, संतरा निषाद, शोभा द्विवेदी, सुधा केसरवानी, उमा बारी, सुनीता चोपड़ा, तबस्सुम जहां, राजेश केसरवानी आदि के साथ हजारों महिलाएं मौजूद रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

   

सम्बंधित खबर