हाथरस हादसे पर सपा ने जताया गहरा दुख

हाथरस, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान मची भगदड़ की घटना पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने गहरा दुख जताया है। पार्टी ने मृतकों के परिजनों को दु:खद घड़ी को सहने की प्रार्थना की है।

सपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने की सूचना, अत्यंत दुःखद है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। जल्द से जल्द पूरा हो राहत कार्य, पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे सरकार।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर