दुपहिया वाहन से प्रचार में जुटे मंत्री गणेश जोशी

Minister Ganesh Joshi campaigning on a two-wheeler

देहरादून, 14 मई (हि.स.)। उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत दिल्ली तिमारपुर विधानसभा के मुरलीवाला कुआ सब्जी बाजार घंटाघर में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए भ्रष्टाचार पर प्रहार का है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर दिल्ली की जनता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़े अंतर से विजय करने जा रही है। उन्होंने रोहतास नगर विधानसभा के अशोक नगर मंडल के पहाड़ी मंदिर के डी ब्लॉक में और रामनगर मंडल के दीवान नर्सिंग होम में आयोजित सभा को भी संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

उन्होंने कहा जनता से मिल रहा अपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि दिल्लीवासी झूठ, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार पर आधारिक सरकार के विरुद्ध दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भी भाजपा बड़े अंतर से विजय होने जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद श्याम लाल, कार्यक्रम संयोजक मनोज, मुकेश वर्मा, गिरीश बलूनी, अनुराज चंदेल, ओम प्रकाश, दीपक ठाकुर, राजू बंसल,भगवान दास, मनीष, सुरेद्र शर्मा, पंकज, अभिषेक जैन सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर