पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम के स्वास्थ्य का जाना हाल

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शारदा पीठ के शंकराचार्य का हाल जानते हुए छाया विक्रम

ऋषिकेश, 07 फरवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को एम्स में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो (डॉ) मीनू सिंह से भी उन्होंने बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पूर्व महापौर ऋषिकेश अनिता ममगांईं और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनकी सघन जांच और उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एम्स ऋषिकेश के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया था।

अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारत भूषण ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के उपरांत उनकी स्वास्थ्य की प्रारंभिक पड़ताल व सघन जांचें कराई गईं हैं। उनके छाती के सीटी स्कैन से निमोनिया से ग्रसित होने का पता चला है। उप चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार उन्हें एंटीबायोटिक्स और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज का कोविड टेस्ट नेगेटिव है। इंसुलिन इंजेक्शन से उनकी शुगर को नियंत्रित किया जा रहा है। बीते दिवस से उनकी हालत स्थिर है, उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में सीसीयू में रखा गया है।

इस दौरान विनय उनियाल वरिष्ठ भाजपा नेता, संदीप गुप्ता पूर्व राज्य मंत्री, केएस पंवार, संजय व्यास (व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक) आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर