कांकेर-दूल्हा नाबालिक, महिला और बाल विकास विभाग ने रोका विवाह

कांकेर, 14 मई (हि.स.)। जिले के कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत भंडारी पारा में वासुदेव नेताम की पुत्री पूजा नेताम का विवाह नाबालिग लड़के से हो रहा थाा। इसकी शिकायत किसी ने महिला और बाल विकास विभाग को कर दी, इसके बाद महिला और बाल विकास विभाग की टीम जांच करने पहुंची। जांच टीम ने दुल्हन और दुल्हे का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज की जांच की जिसमें दूल्हा नाबालिग होने से विभाग की टीम ने विवाह रोक दिया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी अशोक कौशिक ने बताया कि हमें उच्च अधिकारियों से जानकारी मिली कि भंडारी पारा में बारात आई है, दूल्हे की उम्र 21 साल से कम है। जांच के दौरान दूल्हे का जन्म प्रमाण और अन्य दस्तावेज मंगाया जिसमें उम्र कम होने पर विवाह रोका गया, उम्र संबंधी कानूनी समझाइश देने के बाद परिजन सहमत हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास की टीम ने जब दस्तावेजों की जांच की जिसमें दुल्हन की उम्र 18 साल तो वही दूल्हे की उम्र 21 साल होने में 05 महीने कम था। कानूनी रूप से लड़के की उम्र विवाह की नहीं हुई थी। जिसके चलते जांच टीम ने शादी रुकवा दी गई । इसके बाद परिजन विवाह करवाने की अनुमति लेने कलेक्टर बंगला पहुंच गए। कलेक्टर बंगला घेरने पहुंचे दुल्हन के पिता ने कहा कि घर में बारात आ चुकी है, हल्दी और अन्य रस्म निभाए जा चुके हैं। शादी करने की अनुमति मांगने कलेक्टर बंगला पहुंचे हैं, हमे विवाह की अनुमति दी जाए, शादी के बाद 05 महीने तक दुल्हन मायके में ही रहेगी। लेकिन बात नही बनी और अंतत: उम्र संबंधी कानूनी समझाइश देने के बाद परिजन सहमत हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे/केशव

   

सम्बंधित खबर