सामंतवादी और परिवारवादी मोदी का कर रहे विरोध - केशव प्रसाद मौर्य

सिद्धार्थनगर, 15 मई ( हि.स)।इस चुनाव में मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं। प्रधानमंत्री मोदी प्रधान सेवक हैं। वे गरीबों के सेवक एवं नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य तथा महिलाओं के सम्बल हैं। वे पिछड़े वर्ग के गरीब परिवार से हैं।सामंतवादी,परिवार वादी ,भ्र्ष्टाचारी उनका विरोध कर रहे हैं।

उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ललिता इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा में दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर होगी। सपा सरकार में गुंडे खाली जमीन कब्जा कर लेते थे। यूपी में योगी की सरकार बनते ही गुंडई समाप्त हो गई। सपा सरकार में गाड़ी में सपा का झण्डा गाड़ी में बैठा गुंडा। सपा में गुंडों,माफियाओं के सरदार हैं। अखिलेश श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या नहीं आये। मुख्तार का फातिहा पढ़ने गये। कल्याण सिंह की मौत पर नहीं गए। आप माफियाओं और गुंडों का भला कर सकते हैं। राहुल गांधी जी क्या हो गया। गरीबों ,नौजवानों से डर गए हो। कहते हो वोट का जेहाद करो। इनके नेता कहते हैं कि पाकिस्तान की इज्जत करो उसके पास एटम बम है। तो क्या हमारे पास दीवाली की फुलझड़ी है।आज का भारत सशक्त भारत है।उरी और पुलवामा का जबाब भारत ने दिया है। अगर हमें कोई छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। मोदी ने दस साल में सराहनीय कार्य किया है। सत्तर साल में उतना कार्य नहीं हुआ।राशन फ्री में दिया जा रहा है।

चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले गरीबों का दर्द नहीं जान सकते हैं। गठबंधन के लोग गरीबों के मुंह से निवाला छीनना चाहते हैं।ये आयुष्मान कार्ड बंद करना चाहते है।ये कहते हैं कि सरकार बनी तो राम जन्मभूमि पर ताला लगा देंगे। सपा,बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश तथा कांग्रेस मुक्त भारत करना है।प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र के पुजारी हैं। लोकतंत्र खत्म करने की झूठी आरोप लगेगा रहे हैं। बाबा साहब का स्वप्न अधूरा मोदी जी कर रहे पूरा। गरीबों को चार करोड़ आवास दिया। राम लला का भव्य मंदिर बना।

मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाकर खड़ा किया। पिछले चुनाव में आपने पाल को एक लाख वोट से जिताया था।इस बार चार लाख वोटों से जिताओ।मोदी जी ने आप से कहा है कि सभी बूथों पर 370 वोट बढ़ा देना है।गुंडा यहां से जमानत जब्त कराकर जाएगा।

इस अवसर पर प्रत्याशी जगदम्बिकापाल ने कहा कि कन्या कुमारी से कश्मीर तक चार सौ कमल देना है।उप मुख्यमंत्री यही अपील करने आये हैं।सिद्धार्थनगर में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण केशव मौर्य ने कराया है। इन्होंने यहां की सूरत बदलने का काम किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ बलराम/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर