जगदलपुर : तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर

जगदलपुर, 18 मई (हि.स.)। जिले के परपा थाना में एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल मोटरसाइकिल सवार को इलाज के लिए मेकाॅज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पामेला निवासी हरिराम मौर्य उम्र 30 वर्ष शनिवार सुबह अपने घर पामेला से जगदलपुर आ रहा था, इसी दौरान जगदलपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में युवक को सिर, पैर, हाथ में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की जानकारी परपा थाना पुलिस के दी।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर