ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो भाजपा सत्ता बाहर होगी : मायावती

बस्ती, 18 मई (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो भाजपा सत्ता से बाहर होगी।

राजकीय इटंर कॉलेज परिसर में मण्डल स्तरीय चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भाजपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जातिवादी, पूंजीवादी, संर्कीण, सांप्रादायिक और द्वेषपूर्ण नीतियों, कथनी-करनी में अंतर होने की वजह से जनता ने इस बार के चुनाव में भाजपा को नकरा दिया है।

भाजपा की नाटकबाजी और जुमलेबाजी को देश की जनता समझ चुकी है। अच्छे दिन जैसे हवा-हवाई वायदे सहित इनके एक चौथाई वायदों को जमीनी हकीकत नसीब नहीं हुई। धन्नासेठों के आर्थिक सहयोग से ही भाजपा व अन्य पार्टियां अपना संगठन चलाती हैं और चुनाव लड़ती हैं। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस देने के बाद इसका खुलासा इलेक्ट्रोरल बांड प्रकरण में हुआ है। रिपोर्ट आई तो जिसमे बसपा नहीं है। उसमें कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विरोधी पार्टियां हैं।

मायावती ने कहा कि केन्द्र में सबसे ज्यादा समय तक अगर सत्ता किसी के पास रही है तो वो काग्रेंस पार्टी है। लेकिन इनकी गलत नीतियों के कारण जनता ने इन्हें भी नकारा दिया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने बल बूते पर चुनाव लड़ रही है। जबकि काग्रेंस-सपा इंडी गठबंधन और भाजपा कई दलों को मिलाकर इस चुनाव मैदान में उतरी है।

मायावती बोली कि इस बार चुनाव फ्री एंड फेयर हुए और वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर हो जायेगी। आसानी से अब इनकी सरकार बनने वाली नहीं हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र/दीपक/मोहित

   

सम्बंधित खबर