(अपडेट) शिखर फॉल के पास वाहन खाई में गिरा, मर्चेंट नेवी कर्मी और कैफे संचालक सहित दो की मौत

देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।देहरादून शिखर फॉल के पास वाहन में गिरा।

देहरादून, 20 मई (हि.स.)। राजधानी के राजुपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल के पास सोमवार भाेर में तीन बजे एक थार वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में कुल पांच लोग (दो महिला और तीन पुरुष) सवार थे। हादसे में मर्चेंट नेवी कर्मी और कैफे संचालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और बाकी 03 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को राजपुर क्षेत्रान्तर्गत वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर पुलिस बल के साथ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने देखा कि थार (यूके-01डी-3333) शिखर फॉल के पास 200 मीटर खाई में गिरी हुई थी। सभी को रोप की सहायता से रेस्क्यू किया गया। एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल व्यक्तियों ने बताया गया कि उक्त थार गाड़ी में वे 05 लोग घूमने के लिए शिखर आये थे, जब वे शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी में ब्रेक फेल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई।

मृतकों में 30 वर्षीय आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड, डालनवाला देहरादून (मर्चेंट नेवी में कार्यरत) और मसूरी रोड पर कैफे का संचालन करने वाले 29 वर्षीय अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती निवासी कालागढ़ थाना कैंट देहरादून शामिल हैं। जबकि घायलों के नाम 29 वर्षीय सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली (व्यवसाय- अपना बिजनेस (मैक्स अस्पताल में भर्ती)), 33 वर्षीय युवराज बिष्ट पुत्र के.ओ.बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून उम्र ।(व्यवसाय- मसूरी रोड स्थित कैफे का संचालन( मैक्स अस्पताल में भर्ती) और 28 वर्षीय ईशा पुत्री राकेश चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून (व्यवसाय-आर्किटेक्ट का काम( कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती) हैंं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज

   

सम्बंधित खबर