बंगाल में बंपर वोटिंग, सुबह 11:00 बजे तक 32 फ़ीसदी मतदान

कोलकाता, 20 मई (हि.स.) ।

पश्चिम बंगाल के सात लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। बताया गया है कि सुबह 11 बजे तक बनगांव में 31.81 फीसदी, बैरकपुर में 29.99 फीसदी, हावड़ा में 30.89 फीसदी, उलुबेरिया में 33.98 फीसदी, श्रीरामपुर में 31.74 फीसदी और हुगली में 33.78 फीसदी मतदान हुआ। ये आंकड़ा पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में कुल एक करोड़ 25 लाख 23 हजार 702 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं जिनमें 63 लाख 51 हजार 320 पुरुष, 61 लाख 72 हजाक 34 महिलाएं और 348 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

इन सात लोकसभा सीट के लिए 13 हजार 481 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने 57 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। करीब 30 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 60 हजार से अधिक केंद्रीय बल कर्मियों को तैनात किया गया है।

राज्य की सात लोकसभा सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार बनगांव से मैदान में हैं। बनगांव लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस के विश्वजीत दास के बीच मुकाबला है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर