अयोध्या: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5 बजे तक 57.30 प्रतिशत मतदान

अयोध्या : राम नगरी के  साधु, संतो , मंडलायुक्त, आई जी ,जिलाधिकारी ने किया मतदानअयोध्या: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5 बजे तक 57.30 प्रतिशत मतदानअयोध्या: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5 बजे तक 57.30 प्रतिशत मतदानअयोध्या : राम नगरी के  साधु, संतो , मंडलायुक्त, आई जी ,जिलाधिकारी ने किया मतदानअयोध्या : सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतदान, भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने किया मतदानअयोध्या: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5 बजे तक 57.30 प्रतिशत मतदानअयोध्या : राम नगरी के  साधु, संतो , मंडलायुक्त, आई जी ,जिलाधिकारी ने किया मतदानअयोध्या: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5 बजे तक 57.30 प्रतिशत मतदानअयोध्या: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5 बजे तक 57.30 प्रतिशत मतदानअयोध्या : राम नगरी के  साधु, संतो , मंडलायुक्त, आई जी ,जिलाधिकारी ने किया मतदानअयोध्या : सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतदान, भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने किया मतदान

- राम नगरी के साधु-संतों ने किया मतदान

अयोध्या,20 मई (हि. स.)। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांच बजे तक 57.30 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात बजे से ही कई मतदान केंद्रों पर वोटर लाइन में लग गए। युवाओं के साथ बुजुर्गों और महिलाओं , साधु- सन्तों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।

राम नगरी के उदासीन ऋषि आश्रम रानोपली महंत भरत दास, श्रीराम बल्लभा कुंज के महन्त राम शंकर दास वेदांती, अधिकारी राजकुमार दास, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, डांडिया मंदिर महन्त गिरीश दास, जानकी घाट महन्त जनमेजय शरण, लक्ष्मण किला महन्त मैथिली रमण शरण ,हनुमत निवास के महन्त मिथिलेश नंदनी शरण, सन्त तुलसीदास छावनी के महन्त जनार्दन दास, सन्त मिथिला बिहारी दास,पत्थर मन्दिर के महन्त मनीष दास, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित प्रमुख संतों ने मतदान किया।

मतदान के प्रयोग के प्रति उत्साह देखा गया।भाजपा उम्मीदवार सांसद लल्लू सिंह, नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव, इंडिया गठबंधन उम्मीदवार विधायक अवधेश प्रसाद ने मतदान किया। अधिकारियों में मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार और जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदान किया।

जिले के लिए लोकसभा का यह चुनाव पिछली बार की अपेक्षा काफी अहम है। लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार जीतकर पहली बार हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं, तो नौ बार के विधायक और छह बार के मंत्री रहे इंडिया गठबंधन के सपा उम्मीदवार पहली बार लोकसभा पहुंचने को लालायित हैं। बसपा उम्मीदवार की राजनीतिक शुरुआत के लिए भी यह चुनाव अहम है। कौन अपने मकसद में कामयाब होता है और किसके मंसूबों पर पानी फिरता है, इसका फैसला चार जून को होगा। लेकिन सोमवार को ही उनका इम्तिहान चल रहा है।

2014 के चुनाव में यहां अधिकतम 58.88% मतदान हुआ था। इस रिकाॅर्ड को 2019 के चुनाव में जनपदवासियों ने तोड़ दिया और 61% मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाया।

हिन्दुस्थान समाचार /पवन पाण्डेय

/सियाराम

   

सम्बंधित खबर