ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 मई (हि.स.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और प्रधान नगर थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रॉकी सिंह है। वह डालखोला का रहने वाला है।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात एसओजी ने प्रधान नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जंक्शन पर अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक रॉकी सिंह को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। जब युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 399 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने रॉकी सिंह को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। प्रधान नगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर