कांग्रेस जनों ने भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

बांदा, 21 मई (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। सभी कांग्रेस जनों ने 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार दुबे लालू ने कहा कि भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा। देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश के लिए आपका प्राण और बलिदान हमेशा यादों में रहेगा।

शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा अपनी क्रांतिकारी और दूरदर्शी नीतियों से आधुनिक भारत के निर्माण में आपका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने 'न्यू इंडिया' का जो सपना देखा था, हम सब मिलकर उसको पूरा करेंगे। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे युवा प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, जिनकी दूरदर्शिता के फलस्वरुप ही देश कंप्यूटर-युग में प्रवेश कर सका।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, भगवानदीन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बी लाल, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता वैश्य, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, रमेश चन्द्र गुप्ता, अशोक वर्धन कर्ण, असद अल्वी, डा. के पी सेन, लक्ष्मीकांत मिश्रा, शोएब रिजवी, सुखदेव गांधी, नाथू राम सेन, अली बक्श मोहम्मद नासिर वारसी, शिवशरण सिंह सेंगर आदि तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

   

सम्बंधित खबर