बिहार में पूर्वाह्न 11:00 बजे तक 23.67 फीसदी मतदान

पटना, 25 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। बिहार में पूर्वाह्न 11:00 बजे तक 23.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान 27.98 प्रतिशत वैशाली में जबकि सबसे कम मतदान 20.11 प्रतिशत वाल्मिकी नगर में हुआ है।

बिहार की आठ लोकसभा सीटों वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, वाल्मिकीनगर, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में मतदान हो रहा है। बूथों पर सुबह से ही वोटर्स की लंबी कतार लगी है।आज के मतदान की बात करें तो पूर्वाह्न 11:00 बजे तक पश्चिमी चंपारण में 23.84 फीसदी, पूर्वी चंपारण में 23.10, शिवहर में 25.77, वैशाली में 27.98, गोपालगंज में 22.61 सीवान में 22.42, वाल्मिकीनगर में 20.11 तो वहीं महाराजगंज में 23.57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर