पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव

जलपाईगुड़ी, 25 मई (हि.स.)। फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के जोटियाकाली इलाके से एक व्यक्ति का शुक्रवार देर रात फंदे लटकता हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम शाहिदुल इस्लाम (37) है। वह जोटियाकाली संलग्न जयदेववीटा गांव के निवासी थे।

सूत्रों के अनुसार, शाहिदुल और उसकी पत्नी मजदूरी कर परिवार चलाते थे। शुक्रवार शाम पति-पत्नी दोनों काम से घर लौटे। कुछ समय बाद शाहिदुल घर से बाहर चला गया। देर रात तक शाहिदुल के घर नहीं लौटने पर पत्नी उसकी तलाश में निकल गई। तलाश के दौरान घर के बगल के खेत में बरगद के पेड़ से शाहिदुल का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों ने पेड़ से शाहिदुल के शव उतारकर फूलबाड़ी स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने शाहिदुल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर