छात्रों को नशा मुक्ति के लिए किया गया जागरूक

गुप्तकाशी, 26 मई (हि.स.)। नशा मुक्ति अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज खांकरा,जनपद रुद्रप्रयाग में छात्र-छात्राओं को ड्रग्स के दुष्प्रभावों और साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

साइबर क्राइम से सम्बन्धित मामलों में सहायता के लिए तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 और नजदीकी थाना,चौकी,साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने के लिए बताया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस के अन्य हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान छात्र-छात्राओं से एंटी ड्रग्स और नशे के दुष्प्रभावों से सम्बन्धित पेंटिंग्स बनवाकर भी जागरुक किया गया। विद्यालय में एएनटीएफ और साइबर क्राइम की जानकारी के पम्पलेट्स और बुकलेट भी अध्यापकों और छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, विद्यालयी स्टाफ और आरक्षी विनय पंवार सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

हिंदुस्थान समाचार/बिपिन सेमवाल/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर