रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, शरीर दो टुकड़ों में बंट गया

अयोध्या, 26 मई (हि.स.)। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। एक टुकड़ा बस में फंस जाने के कारण डेढ़ किलोमीटर दूर गिरा। जिसने भी यह हादसा देखा रूह कांप गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है।

रविवार सुबह सनाहा गांव निवासी बीतना (55) पत्नी जगजीवन यादव राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के अरकुना चौराहे स्थित सड़क पार कर रही थी। इसी बीच अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव के दो टुकड़े हो गए। एक टुकड़ा अरकुना चौराहे पर दूसरा डेढ़ किलोमीटर मुबारकगंज चौराहे पर जा गिरा। यह दुर्घटना देख लोगों के कलेजे दहल गए। इसे लेकर हलका इंचार्ज हरे कृष्णा ने बताया कि शव के दो टुकड़े हो गए थे। जिससे इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बस को चौकी में खड़ा करा लिया गया है और चालक परिचालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतका के परिवार से कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन

/राजेश

   

सम्बंधित खबर