प्रदेश में 20 से 25 जून तक दे सकता है मानसून दस्तक

जयपुर, 30 मई (हि.स.)। केरल में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ वहां पर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। सामान्यतया केरल में मानसून की दस्तक एक जून को होती है। केरल में दस्तक के 25 दिन बाद प्रदेश में मानसून की एंट्री होती है। ऐसे में अगर सब कुछ ठीक रहा तो राजस्थान में 20 से 25 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी समय से पहले मानसून की एंट्री हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ने केरल में समय से दो दिन पहले दस्तक दी है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि प्रदेश में भी समय से पहले मानसून की एंट्री हो सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर