पुरी शंकराचार्य के प्रयागराज आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज, 30 मई (हि.स.)। गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के प्रयागराज आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शंकराचार्य गुरुवार की सुबह बागेश्वर धाम छतरपुर से सीधे ट्रेन द्वारा प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों एवं शिष्यों ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। शंकराचार्य झूंसी स्थित गोवर्धन मठ पुरी (ओडिसा) के प्रयागराज केंद्र शिवगंगा आश्रम में दो जून तक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी व शाम पांच बजे से धर्म सभा का आयोजन किया जायेगा।

शंकराचार्य ने शिवगंगा आश्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास के नाम पर प्रकृति का दोहन उचित नहीं है। आज महायंत्रों के अत्यधिक प्रयोग से जीवनचर्या अनियमित होती जा रही है। जिसका दुष्परिणाम आज सबके सामने है।

इस अवसर पर त्यागीजी महाराज, राजेश गोंड, अविनाश दुबे, व्यास मुनि, विभव भारती, संतोष त्रिपाठी, राजेश ब्रह्मचारी, सुरेश सिंह, सत्यम, विवेक मिश्र, आयुष सिंह, दीपक शुक्ला, राजीव मिश्र राणा, नरेंद्र देव तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, बीपी सिंह, प्रताप दुबे, अजय पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

   

सम्बंधित खबर