यमुनानगर: भारत तीसरी बढ़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: कंवर पाल

-- गोरक्षा दल के सदस्यों ने भाजपा का पटका पहना

यमुनानगर,1 जुलाई (हि.स.)। जगाधरी विधानसभा में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। लगातार भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा मे शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में यमुनानगर गौ रक्षा दल के जिला प्रधान धर्मेंद्र राणा ने अपनी पूरी गौ रक्षा दल की टीम के साथ विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। कृषि मंत्री कंवर पाल ने अपने जगाधरी आवास पर पार्टी का पटका पहना कर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

कृषि मंत्री कंवर पाल ने सोमवार को इस मौके पर कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी गौ रक्षकों को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा। गौ रक्षक बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। इन सभी के पार्टी में आने से भाजपा और मजबूत होगी। भाजपा में हर कार्यकर्ता को बराबर मान सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। युवा शक्ति के बल पर ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नही होता बल्कि कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल कर सकता है। क्योंकि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सेवा ही सबसे आगे होती है।

गौ रक्षा दल के यमुनानगर के जिला प्रधान धर्मेंद्र राणा ने बताया कि अंबाला और पंचकूला के जिला प्रधान का दायित्व भी उनके पास है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज उनके साथ छछरौली,बिलासपुर,साढोरा और प्रतापनगर के गौ रक्षकों ने भाजपा में आस्था जताई है। उन्होंने कहा की हम आगामी चुनावों में कृषि मंत्री कंवर पाल के नेतृत्व में भाजपा को और मजबूत करने का काम करेंगे और भाजपा के लिए पूरी मेहनत और निष्ठा से कार्य करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार

   

सम्बंधित खबर