बीएचयू में शिक्षक शिकायत निवारण समिति पुनर्गठित,प्रो.राजाराम शुक्ल अध्यक्ष

वाराणसी,15 मार्च (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रो.सुधीर जैन ने विश्वविद्यालय में शिक्षक शिकायत निवारण समिति का पुनर्गठन किया है। वैदिक दर्शन विभाग, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रो.राजाराम शुक्ल समिति के अध्यक्ष बनाये गये हैं।

प्रो0 एस0एन शर्मा (अंग्रेजी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय), प्रो0 आर0के0 मुरली (विधि संकाय), प्रो0 गोपाल नाथ (मोलेक्यूलर बायोलॉजी विभाग, चिकित्सा विज्ञान संस्थान), प्रो0 पुष्पलता सिंह (प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग, कला संकाय) तथा डॉ0 पी0के0 बागडे (धर्म एवं दर्शन शास्त्र विभाग, कला संकाय) समिति के सदस्य होंगे। उपकुलसचिव (प्रशासन शिक्षण) सदस्य सचिव बनाये गये हैं। समिति शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/मोहित

   

सम्बंधित खबर