संत निरंकारी मिशन पांच को करेगा वृक्षारोपण

हरिद्वार, 01 जून (हि.स.)। माता सुदीक्षा महाराज के आदेश पर संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से संयुक्त राष्ट्र की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के विषय अनुरूप 5 जून को पर्वतीय पर्यटक स्थलों पर विशाल वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवक, सेवादल सदस्य, भक्त और संबंधित शहरों के निवासी मिलकर इस महाअभियान का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिससे प्रकृति संरक्षण को एक अर्थपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया जा सके।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के मसूरी जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि मिशन वर्ष 2014 से ही संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित कर रहा है। इस वर्ष भी निरंकारी मिशन दमसूरी जोन के पर्यटक स्थलों, जिनमें मुख्यतः मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन पर्वतीय स्थल शामिल हैं, में कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा, जिसमें सभी स्वयंसेवक सम्मिलित होकर नुक्कड़ नाटकों की सुंदर प्रस्तुति करके लोगों को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर