व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ केअध्यक्ष बने विजय मिश्र, अविनाश कुमार सचिव

कटिहार, 02 जून (हि.स.)। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ, शाखा कटिहार में रविवार को कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हो गया।

बिजय कुमार मिश्र अध्यक्ष पद पर चार मतों से अपने प्रतिद्वंदी राजेश कुमार रजक को हराकर विजय हुए। राजेश कुमार रजक ने मात्र 69 मत प्राप्त किया। चुनाव में कुल 142 कर्मचारियों ने मत का प्रयोग किया। आयोजित चुनाव बिहार न्यायालय कर्मचारी संघ के पर्यवेक्षक सह चुनाव पदाधिकारी के रूप में मो अंजारुल हक के देखरेख में संपन्न हुई। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ तथा 10 कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया।

जिला सचिव के पद पर प्रदेश संगठन सचिव अविनाश कुमार निर्विरोध रूप में निर्वाचित हुए। जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में रमन पाठक, उपाध्यक्ष के रूप में शुभम राउत और सुशील कुमार राम, संगठन सचिव सत्यजीत राय, संयुक्त सचिव कुंदन कुमार के साथ कार्यकारिणी सदस्य के रुप में आलोक कुमार, रजनीश कुमार, बाबुल कुमार, मनीष गौरव, दीपक चौरसिया, विश्वजीत कुमार, कौशलेंद्र, विवेक कुमार, मनिष गौरव, विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रताप पांडे, संजीत कुमार स्वतंत्र आदि पधाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य के रुप में निर्वाचित हुए।

सभी न्यायिक कर्मियों ने नवनिर्वाचित संगठन के पदाधिकारी की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए संघ की मूलभूत समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म करने की उम्मीद जताई।

हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर