धूमधाम से हुई बाबा लोकनाथ की पूजा

किशनगंज,02जून (हि.स.)। शहर के अलग अलग स्थानों में रविवार को बाबा लोकनाथ की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। जिसमें खगड़ा, रुईधाशा, लाइन आदि स्थानों में पूरे विधि-विधान व पंरपरा के साथ पूजा अर्चना की गई।

खगड़ा स्कूल के पास बाबा लोकनाथ का मंदिर भी है। इस अवसर पर बाबा लोकनाथ के मंदिर को भव्य व आकर्षक रुप से सजाया गया था। सुबह में पूजा-अर्चना व भोग लगाया। वहीं शाम में आरती हुई। श्रद्धालु देवदास व चंदन गोस्वामी, मनोज मजूमदार आदि ने बताया कि बाबा लोकनाथ की जयंती हर वर्ष धूमधाम से मनायी जाती है।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर