जदयू कार्यकर्ता की पीटकर हत्या,भूमि का चल रहा था विवाद

बिहारशरीफ3 जून (हि.स.)। सीएम के गृह जिला नालंदा के परवलपुर में जदयू कार्यकर्ता की मंगलवार को पीटकर हत्या कर दी गई है। मरने वाले कार्यकर्ता स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद के बेटे अनिल कुमार है।

कार्यकर्ता पर किसी तेज धार हथियार से वार कर हत्या करना प्रतीत होता है। बताया जाता है की शौच के लिए जाने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि इस मामले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। स्वजन ने बताया किअनिल लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी और आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार अनिल शौच के लिए आज सोमवार को सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया और शरीर में जगह-जगह पर भाला भोककर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे कार्यकर्ता थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है। वही मृतका की पत्नी ने बताया कि परिवार में ही 4 वीघा का भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। अब मामला पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद

/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर