बीकानेर भाजपा के भीष्म पितामह ओम आचार्य के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम

बीकानेर, 3 जून (हि.स.)। बीकानेर भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय ओम आचार्य को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन यहां किया गया। सभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के मंत्री सुमित गोदारा सहित भाजपा नेताओं ने ओम आचार्य के साथ बिताए पलों के अनुभव साझा किए।

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर द्वारा भाजपा नेता संस्थापक सदस्य स्वर्गीय ओम आचार्य की याद में श्रद्धांजलि सभा में सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्व समाज के लोगों ने स्वर्गीय ओम आचार्य के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनकी स्मृतियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन पर प्रकाश डाला और किस तरह राजस्थान और बीकानेर भाजपा में उन्हें भीष्म पितमाह कहा जाता है इस पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। आचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ओम आचार्य के साथ स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि मेरे जीवन में ओम जी का विशेष सहयोग रहा है। उनकी पाठशाला का मैं भी छात्र रहा हुं। समय-समय पर मैं उनसे शिक्षा लेता रहता था। राजनीति के साथ कानून के भी ओम जी जानकार थे।

राजस्थान के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि ओम जी आचार्य की देन है आज गांव-गांव तक भारतीय जनता पार्टी को पहुंचाया। आज 7 विधानसभा में से 6 विधानसभा हम जीत रहे है ये ओम जी की तपस्या की देन है।

देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, विधायक सिद्धि कुमारी, मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई ने भी विचार रखे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव /ईश्वर

   

सम्बंधित खबर