पंजाब में कांग्रेस ने सात सीटों पर बनाई बढ़त

चंडीगढ़, 04 जून (हि.स.)। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक अब तक सात सीटों पर कांग्रेस, तीन पर आम आदमी पार्टी, एक पर अकाली दल तथा दो पर निर्दलीय आगे हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि पंजाब के जालंधर लोकसभा हलके से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, संगरूर से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर तथा खडूर साहिब लोकसभा हलके से कट्टर पंथी अमृतपाल सिंह बीस-बीस हजार वोटों की बढ़त बना चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव/मुकुंद

   

सम्बंधित खबर