अमेठी से स्मृति ईरानी व सुलतानपुर से मेनका गांधी चल रहीं पीछे

लखनऊ, 04 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के लिए चिंता का सबब बन सकता है। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व सुलतानपुर लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।

स्मृति ईरानी को इस बार जीत की पूरी उम्मीद थी। स्मृति ईरानी को अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं सुलतानपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका का सपा उम्मीदवार राम भुआल निषाद से मुकाबला चल रहा है। अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो सपा व भाजपा के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/राजेश

   

सम्बंधित खबर