हिसार : सरसों चोरों को पकड़ने पर पुलिस अधिकारी व चौकीदार किए सम्मानित

हिसार, 20 जून (हि.स.)। अनाज मंडी के व्यापारी तुलसीराम नरेश कुमार की दुकान से 44 बोरी सरसों चोरी करने के आरोपियों की गिरफ्तारी पर व्यापार मंडल ने प्रसन्नता जताई है। व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को चोर पकड़ने वाले पुलिस अधिकारियों व चौकीदारों को सम्मानित किया गया।

बजरंग गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि अपराधियों द्वारा 44 बोरी सरसों चोरी करने के विरोध में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अनाज मंडी चौकीदारों व पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों का कई किलोमीटर पीछा करके उन्हें पकड़ लिया। इस संबंध में अनाज मंडी एसोसिएशन ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में भारी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने अपराधियों पकड़ने पर अनाज मंडी चौकी इंचार्ज चार्ज गौतम कुमार व अनाज मंडी के चौकीदारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बजरंग गर्ग ने कहा कि अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा व्यापार करने के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है।

इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, अनाज मंडी प्रधान राम अवतार गोयल, पूर्व प्रधान संजय गोयल,स्कूल प्रधान अजय सिंगला बॉबी, हॉस्पिटल प्रधान अनिल जैन ,खल चुरी एसोसिएशन प्रधान त्रिलोक बंसल, उप प्रधान नरेश गर्ग, संजय नागपाल, वेदप्रकाश जैन, जगदीश गोदारा, रघुनाथ गोयल, लक्ष्मी आदमपुरिया, पवन बंसल, मनीराम गोयल, सत्यप्रकाश आर्य, सोनू न्योलीवाले, नरेश राजलीवाले, बजरंग असरावां, निरंजन असरावां, साधुराम बंसल व्यापारी प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/सुमन/संजीव

   

सम्बंधित खबर