गुजरात : कांग्रेस पांच सीटों पर भाजपा को दे रही टक्कर, शाह, मांडविया और पाटिल आगे

काउंटिंग 

अहमदाबाद, 4 जून (हि.स.)। गुजरात में लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा पुराने परिणाम दोहराती दिख रही हैं। पिछली दो बार से सभी 26 सीटें जीतने वाली भाजपा को शुरुआती दौर की मतगणना में कांग्रेस 3 से 5 सीटों पर भाजपा को टक्कर देती दिखी। सुबह साढ़े 10 बजे तक कांग्रेस सिर्फ एक सीट पाटण में आगे चल रही थी। शुरूआती मतगणना में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल बड़ी लीड से आगे चल रहे हैं।

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को वोट डाले गए थे। जिसमें 60.13 फीसदी मतदान हुआ था। मंगलवार को मतगणना शुरू हुई। शुरुआती दौर में मतों की गिनती में कांग्रेस आणंद, बनासकांठा, भरुच, पाटण, अमरेली और साबरकांठा में टक्कर देती दिखाई दी। पाटण में कांग्रेस के चंदनजी ठाकोर भाजपा उम्मीदवार से 13814 मतों से आगे हैं। बनासकांठा में भाजपा की रेखा बेन चौधरी 1188 मतों से आगे है। साबरकांठा में भाजपा की शोभनाबेन बारैया 13301 मतों से आगे, गांधी नगर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 167094 मतों से आगे हैं। सुरेन्द्र नगर में भाजपा के चंदु शिहोरा 54551 मतों से आगे, जामनगर में भाजपा के पूनम माडम 40145 मतों से आगे, राजकोट में केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला 129256 मतों से आगे, जूनागढ़ में भाजपा के राजेश चुडास्मा 52260 मतों से आगे, खेड़ा में भाजपा के देवुसिंह चौहाण 110588 मतों से आगे, पंचमहाल में भाजपा के राजपालसिंह यादव 154883 मतों से आगे, नवसारी में भाजपा के सीआर पाटिल 102264 मतों से आगे है।

गुजरात की लोकसभा सीटों में कई सीटों पर लोगों की नजर टिकी है। इसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गांधीनगर सीट, केन्द्रीय मत्स्य उद्योग मंत्री परषोत्तम रूपाला, केन्द्रीय राज्य मंत्री देवुसिंह चौहाण, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की सीटों को हॉट सीट माना जा रहा है। शुरुआती दौर में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह बड़ी लीड से आगे बढ़ते दिख रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल भी बड़ी लीड से जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में हुए 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी भाजपा बढ़त बना रखी है। इसके अलावा आणंद, साबरकांठा, बनासकांठा, पाटण, जूनागढ, जामनगर में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/બિનોદ/सुनील/सुनील

   

सम्बंधित खबर