भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद् बाल्मीकिय श्रीराम कथा का शुभारंभ

हरिद्वार, 4 जून (हि.स.)। वशिष्ठ भवन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार (5 जून) से आयोजित की जा रही श्रीमद् बाल्मीकिय श्रीराम कथा की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। बुधवार को महर्षि कश्यप घाट से कथा स्थल श्री प्रेमनगर आश्रम तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं आयोजकों ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही कलश यात्रा में 51 सौ से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

मुख्य संयोजक सुनील सिंह ने बताया कि कथा का वाचन रोज शाम 5 बजे से 8 बजे तक होगा। कथा पंडाल को भव्य रूप दिया गया है। महिलाओं एवं पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर