उप्र में सपा के बेहतर प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

हरिद्वार, 04 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है। भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। सीटों के लिहाज से सपा को फायदा होता दिख रहा है। भाजपा 31 सीटों पर, जबकि सपा 38 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में उत्तराखंड में सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में पुल जटवाड़ा स्थित सपा कार्यालय में ढोल नगाड़े बजाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने निर्णायक जनादेश दिया है। जनता ने एकजुट होकर सपा एवं इंडी गठबंधन को मजबूत किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर