लोस चुनाव : उन्नाव में साक्षी महाराज ने लगाई जीत की हैट्रिक

उन्नाव, 04 जून (हि.स.)। उन्नाव संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने इंडिया गठबंधन से सपा उम्मीदवार अन्नू टंडन को हराया है।

साक्षी महाराज को 6,07,990 वोट मिले, जबकि इंडी गठबंधन को 5,70,656 वोट मिला है। 37,334 वोट मिला हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने साक्षी महाराज को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा है।

उल्लेखनीय है कि 2014 और 2019 के चुनाव में साक्षी महाराज ने भाजपा की टिकट पर यहां जीत का कमल खिलाया। 2014 में साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अरुण शंकर शुक्ला को 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। वहीं 2019 में साक्षी महाराज दूसरी बार भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरे। इस चुनाव में साक्षी महाराज ने सपा के साक्षी महाराज को 4 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 2024 के चुनाव में तीसरी बार भाजपा ने साक्षी महाराज पर विश्वास व्यक्त कर, उन्हें मैदान में उतारा था।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/राजेश

   

सम्बंधित खबर