बिहार में दरभंगा लोकसभा से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 1 लाख 78 हजार 156 वोट से जीते

दरभंगा, 04 जून (हि.स.)। बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर फिर से चुनाव जीत गये हैं। दरभंगा में चौथे चरण का मतदान 13 मई को हुआ था। 4 जून को हुए मतगणना में गोपालजी ठाकुर ने 1 लाख 78 हजार 156 वोट से जीत हासिल की है।

गोपाल जी ठाकुर ने राजद के ललित यादव चुनाव हार गये हैं। 23वें और अंतिम राउंड में कुल 10 लाख 24 हजार 986 मतों की गिनती हुई। जिसमें बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर को 5 लाख 66 हजार 630 वोट मिले। राजद के ललित कुमार यादव को 3 लाख 88 हजार 774 वोट मिले। वही 23 हजार 904 वोट नोटा को मिला।

गोपालजी ठाकुर के जीत की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गयी है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ साधना/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर