छोटे भाई की गोली मारकर कर हत्या में दो भाई गिरफ्तार

बागपत, 15 जून (हि.स.)। जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में सगे भाईयों ने मिलकर छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा करते हुए दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव में शुक्रवार देर रात यशवीर की हत्या हुई थी। वह चार भाईयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई सुखबीर की शादी के कुछ साल बाद ही मौत हो गयी थी। कुछ दिनों बाद सुखबीर की पत्नी की शादी छोटे भाई यशवीर से करा दी थी। वहीं, उससे बड़े दोनों भाईयों की शादी नहीं हो पायी थी, इसकी वजह से वे लोग यशवीर से काफी नाराज थे। शुक्रवार को इस बात काे लेकर दोनों भाईयों ने अपनी मां के साथ झगड़ा किया था। रात के समय जब यशवीर काम करके घर वापस लौटा तो उससे भी दोनों भाईयों ने झगड़ा किया। इस दौरान भाईयों ने यशवीर को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/दीपक/मोहित

   

सम्बंधित खबर