धुबड़ी से रकीबुल हुसैन ने ऐतिहासिक 10 लाख 12 हजार 476 मतों के अंतर से दर्ज की जीत

PRADYUT BORDOLOI, RAKIBUL HUSSAIN, GAURAV GOGOIPRADYUT BORDOLOI, RAKIBUL HUSSAIN, GAURAV GOGOI

-असम में कांग्रेस ने जीती तीन सीट

गुवाहाटी, 04 जून (हि.स.)। असम की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने एक बार फिर से 3 सीटों पर जीत हासिल की है। 2019 के चुनाव में भी कांग्रेस को तीन सीटें मिली थीं।

भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जोरहाट से कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव गोगोई ने 751771 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। गौरव गोगोई ने भाजपा के वर्तमान सांसद तपन कुमार गोगोई को 144393 के अंतर से पराजित किया है। तपन कुमार गोगई को कुल 607378 मत मिले हैं।

वहीं एकम सनातन भारत दल के उम्मीदवार अरुण चंद्र हैंडिक को 9086 मत, निर्दलीय राज कुमार दुवारा को 8370 मत मिले हैं। जबकि, नोटा पर 14555 मत पड़े हैं।

नगांव सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार एवं वर्तमान सांसद प्रद्युत बोरदोलई ने कुल 788850 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। बोरदोलोई ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश बोरा को 212231 मतों के अंतर से पराजित किया है। सुरेश बोरा को कुल 76619 मत मिले हैं।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अमीनुल इस्लाम को 137340 मत, निर्दलीय सिखा सरमा को 6620 मत, निर्दलीय समसुल आलम को 5069 मत, निर्दलीय बिपद भंजन सरकार को 4885 मत, जय प्रकाश जनता दल के अनुपमा बरुवा को 4319 मत, निर्दलीय निखिल डेकाराजा को 3627 मत, राष्ट्रीय उलेमा परिषद के रब्बुल हक 2559 मत, निर्दलीय अबू शामा को 2238 मत, निर्दलीय अबू युसुफ एम. रेहान उद्दीन को 2030 मत, भारतीय गण परिषद के शांतनु मुखर्जी को 2010 मत, असोम जन मोर्चा के सैफुल इस्लाम चौधरी को 1837 मत मिले हैं। वहीं नोटा पर कुल 11995 मत पड़े हैं।

धुबड़ी लोकसभा सीट से तीन बार के सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल को कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ने ऐतिसाहिक कुल 1471885 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। रकीबुल हुसैन की जीत का अंतर 10 लाख 12 हजार 476 दर्ज हुआ है। संभवतः देश में सर्वाधिक अधिक मत पाने वालों में रकीबुल हुसैन भी शामिल हैं।

हुसैन ने धुबड़ी सीट से लगातार तीन बार के सांसद रहे अजमल को महज 459409 मत मिले हैं। असम गण परिषद के जाबेद इस्लाम को 438594 मत, भारतीय गण परिषद के एस.एम. जियाउल हक को 12106 मत, निर्दलीय फारुक खान को 10994 मत मिले हैं। इसके अलावा अन्य कई उम्मीदवारों दस हजार से कम मत मिले हैं। इसके अलावा नोटा पर पर कुल 15015 मत पड़े हैं।

ज्ञात हो कि रकिबुल हुसैन का जन्म 07 अगस्त, 1964 को नगांव जिला में हुआ था। उन्होंने नगांव कॉलेजसे बीए की पढ़ाई की। हुसैन ने वर्ष 2001 में नगांव जिलांतर्गत सामागुड़ी विधानसभाक्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा था। उसके बाद से वे लगातार जीत हासिल करते आ रहे हैं। हुसैन 2001-06, 2006-11, 2011-16, 2016-21, 2021-26 विधायक है। विधानसभा में उप नेताप्रतिपक्ष हैं। तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्वाधीन तरुण गोगोई सरकार में 2016 तकविभिन्न मंत्रालयों का मंत्री पद संभाल चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/आकाश

   

सम्बंधित खबर