असम में भाजपा की अबतक की सबसे बड़ी जीत: अशोक सिंघल

गुवाहाटी, 05 जून (हि.स.)। असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने कहा है कि यह चुनाव परिणाम असम में भाजपा की अबतक की सबसे बड़ी जीत है। भाजपा गठबंधन को राज्य की 14 सीटों में से 11 सीटें मिली है। उन्होंने कहा कि अबतक की यह सबसे बड़ी जीत है। इतनी सीटें कभी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि चुनाव का परिणाम हमारी आशाओं के अनुरूप आया है। मंत्री सिंघल चुनाव परिणाम को लेकर यहां मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा सरकार द्वारा राज्य की जनता के हित में किये जा रहे कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी और इसके हर एक नेता और कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने चुनाव के दौरान अथक परिश्रम किया।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल पर मंत्री सिंघल ने कहा कि सभी को अलग-अलग दायित्व अवश्य दिया गया था, लेकिन इस जीत का श्रेय सामूहिक है। उन्होंने कहा कि इस जीत से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आने वाले समय में और अधिक उत्साहित होकर जनहित में कार्य करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर