राजगढ़ः बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

राजगढ़, 5 जून (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठरीकला में रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ व जबरन गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम कोठरी कला निवासी 20 वर्षीय महिला ने बताया कि 24 मई को ससुर अमीनखां ने जबरन गलत काम किया, इससे पहले भी वह लगातार छेड़खानी करता था। घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने आरोपित ससुर के खिलाफ धारा 354, 376, 376(2)च के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

   

सम्बंधित खबर