सहायक पुलिस निरीक्षक 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई, 5 जून ( हि स) । ठाणे जिले के नवी मुंबई के कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कुमार टकले और उनके साथी पुलिस नायक प्रज्ञेश नरेंद्र कोठेकर को आज नवी मुंबई भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने दोपहर 12बजे कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता से चालीस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।यह राशि लेते हुए नवी मुंबई ब्यूरो ने पहले पुलिस नायक प्रज्ञेष कोठेकर को रंगे हाथों पकड़ा इसके बाद सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कुमार टकले को भी कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

ठाणे के भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज बताया गया है कि शिकायतकर्ता के चाचा के विरुद्ध नवी मुंबई के कोपरखेरणे पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी के अंतर्गत कई धाराओं में मामला दर्ज था।

कोपर खेरने पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कुमार टकले ने शिकायतकर्ता से जमानत पार्थना पत्र पर कार्यवाही करने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत की राशि मांगी थी।इसके बाद शिकायतकर्ता ने विगत 30मई 2024को इस मामले में नवी मुंबई ब्यूरो को शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कुमार टकले से पुनः संपर्क किया तब सागर कुमार टकले ने आपसी बातचीत के बाद शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि चालीस हजार रुपए देने के लिए कहा था।

इस मामले में कल 4जून को सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कुमार टकले ने शिकायतकर्ता को अपने साथी प्रज्ञेश नरेंद्र कोठेकर को तय की गई रिश्वत की 40हजार रूपए की राशि देने के लिए कहा था।

आज 5जून 2024को दोपहर बारह बजे के दरम्यान शिकायतकर्ता कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन में रिश्वत की राशि चालीस हजार रुपए पुलिस नायक प्रज्ञेश नरेंद्र कोठेकर को सौंप रहे थे नवी मुंबई ब्यूरो के दस्ते द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए।इसके बाद ब्यूरो ने सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कुमार टकले को भी हिरासत में ले लिया है।

हिंदुस्थान समाचार/रविन्द्र

   

सम्बंधित खबर