रायपुर : सीएम साय ने मोतीलाल साहू और भूलन सिंह मरावी को किया रोगी पशु कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत

रायपुर, 6 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी को राज्य स्तरीय पशु चिकित्सालय रायपुर के रोगी पशु कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया है।

यह समिति पशुधन के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करती है। जिसका उद्देश्य पशुधन को उसका सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने का हक प्रदान करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद / गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर