कांकेर : नीलेशकुमार कांकेर के कलेक्टर बने

कांकेर, 7 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर भा.प्र.से. (2011) अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर जिला कांकेर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह भा.प्र.से. (2012) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वासु जैन, भा.प्र.से.(2021) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही वासु जैन, भा.प्र.से.(2021) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़, जिला – सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर