फंदे से लटका मिला युवक का शव

पूर्वी चंपारण,08 जून(हि.स.)। जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है।घटना को लेकर मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर उसके शव को घर में टांग दिया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

मृतक खजुरिया गांव निवासी मदन पटेल का पुत्र नितेश कुमार (22) है। बताया गया कि मृतक नितेश अपनी मां और बहन के साथ रहता था। उसका उसके पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

इस बाबत गोविंदगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया,जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजन की तरफ से आवेदन प्राप्त नही हुआ है।फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा

   

सम्बंधित खबर