तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य के गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

बंगाईगांव (असम), 09 जून (हि.स.)। बंगाईगांव जिलांतर्गत गेरुकाबारी में बीती रात एक महिला को 3 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गेरुकाबारी पेट्रोलिंग पुलिस चौकी की पुलिस के अभियान में गांजा जब्त किया गया।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गेरुकाबाड़ी निवासी गौरी चौहान (54) के घर से सटे पान की दुकान से गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा की बाजार कीमत 3.5 लाख रुपये आंकी गयी है।

पुलिस को देख गांजा की तस्करी में लिप्त गौरी चौहान फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। भागने के क्रम में गांजा तस्कर गौरी चौहान घायल हो गई। उसे पुलिस ने मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

हिन्दुस्थान समाचार/किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर