फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी

खूंटी, 9 जून (हि.स.)। मुरहू थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडा टोली दुलवा निवासी महादेव मुंडा की पुत्री रामनमी तिर्की ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के चार बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो दुलुवा पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधया। बाद में मुरहू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टामर्टम कराने के बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

   

सम्बंधित खबर