यमुनानगर में कुख्यात काला कबाड़ी की अवैध संपत्ति पर चला पीला पंजा

काला कबाड़ी की अवैध संपत्तिकाला कबाड़ी की अवैध संपत्ति

निगम प्रशासन ने की कार्रवाई

अवैध वसूली, फायरिंग, वाहन चोरी समेत कई मामलों में था लिप्त

यमुनानगर, 10 जून (हि.स.)। अवैध कार्यों में लिप्त काला कबाड़ी उर्फ नरेश वर्मा के कई आवासीय और वाणिज्य ठिकानों पर निगम प्रशासन ने सोमवार को पीला पंजा चलाकर उन्हें गिरा दिया। अपनी पत्नी पर फायरिंग करने के आरोपित काला कबाड़ी उर्फ नरेश वर्मा व उसके भाई सोनू फायरिंग करने के साथ-साथ अवैध वसूली व अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में जेल में है। उसकी अवैध संपत्ति पर निगम ने नोटिस चस्पा किए थे। अब इन नोटिसों के बाद उसे संपत्ति ढहाने का नोटिस दिया गया ।

निगम अधिकारी कुलदीप यादव ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों काला कबाड़ी को जारी नोटिस में पूछा गया था कि उसने संपत्ति कैसे खरीदी। साथ ही संपत्ति पर हुए निर्माण का नक्शा पास है या नहीं। इस बारे में भी निगम रिकार्ड खंगाल गया। सामने आया कि जिस जगह पर उसकी संपत्ति है। वह नगर निगम के रिकार्ड में अवैध है। इसलिए ही अब निगम की ओर से उसे ढहाने का नोटिस दिया गया था। काला कबाड़ी के अवैध धंधों को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे थे। क्योंकि कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उसका कथित तौर पर अच्छा तालमेल था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनाई गई एसआईटी ने काला कबाड़ी के कब्जे से 54 वाहन बरामद किए।

काला कबाड़ी ने अपनी पत्नी अंजना पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित काला व उसके भाई साेनू को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपित फाइनेंस का अवैध रूप से धंधा चलाता है। उसके पुलिस इंस्पेक्टरों से भी संबंध हैं। जिनका डर दिखाकर वह लोगों के वाहनों को कब्जा लेता था। इसके अलावा उसका नाम वेश्यावृत्ति के दो केसों में भी आया।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार

   

सम्बंधित खबर