भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव ने बाढ़ प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री

नगांव (असम), 12 जून (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जाति मोर्चा (अजामो) के राज्य सचिव डॉ. असीम कुमार दास ने नगांव जिलांतर्गत रोहा के बगलाजान, आटिगांव और डांगरी इलाके के बाढ़ प्रभावितों के बीच कुछ राहत सामग्रियों का वितरण किया।

नगांव जिले के रोहा विधानसभा क्षेत्र के बगलाजन, आटिगांव और डांगरी इलाकों में प्राकृतिक आपदा के कारण कई परिवारों के घर पानी में डूब गए हैं और आश्रय के लिए विभिन्न शिविरों में रह रहे हैं।

भाजपा के कार्यकर्ताओं के हवाले से खबर मिलने के बाद सचिव ने अन्य पदाधिकारियों के साथ चार से अधिक आश्रय शिविरों का आज दौरा कर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया।

उन्होंने शिविर में पहुंचकर अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 200 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवार में से प्रत्येक को कुछ वित्तीय सहायता प्रदान की जिसमें दाल, चीउरा, पानी की बोतलों सहित कुछ दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री शामिल हैं। शिविर में रह रहे परिवारों ने भाजपा नेता के इस कदम की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार/किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर