किलकारी भागलपुर के तीन बच्चों का खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र में हुआ चयन

चयनित बच्चे

भागलपुर 12 जून (हि.स.)। किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के कुश्ती विधा के एख बालक और 2 बालिका का चयन खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र पटना में हुआ है। इसकी पहली चयन प्रक्रिया की शुरुआत पाटलिपुत्रा खेल परिसर में बीते 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें किलकारी भागलपुर के 14 बच्चों ने भागीदारी ली थी, जिसमें देश के चर्चित कोच के निर्देशन में यह चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसमें किलकारी के बच्चों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें 4 बालिका और 1 बालक का अगले चरण में 15 दिवसीय शिविर के लिए चयन किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए कुश्ती प्रशिक्षक वीर अभिमन्यु ने कहा कि यह 15 दिवसीय शिविर का आयोजन पाटलिपुत्रा खेल परिसर में आयोजित हुई थी। जिसमें चयनित बच्चों को 15 दिनों तक अलग-अलग गतिविधियों द्वारा उन्हें जाँचा गया और जिन्होंने इस शिविर में अच्छा प्रदर्शन किया, उनका चयन खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के पटना में हुआ है। जहाँ उन्हें 4 वर्ष तक निशुल्क कुश्ती का प्रशिक्षण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा। इस शिविर में किलकारी भागलपुर के कुश्ती विधा के बच्चों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया और एक बालक और दो बालिका का चयन में हुआ। चयनित होने वाले बच्चों में 40 किलो वर्ग भार में अंकित कुमार पिता मनोज तांती साहेबगंज का रहने वाला है। वहीं 42 किलो वर्ग भार में रूपा कुमारी पिता विजय मंडल एकचारी की रहने वाली है। जबकि 50 किलो वर्ग भार में मीनाक्षी कुमारी पिता मनोज मंडल कंपनीबाग की रहने वाली है। वहीं प्रमंडल कार्यक्रम समन्वय रूपा रानी ने कहा सभी चयनित बच्चों को बधाई, उनकी कड़ी मेहनत सफल हुई।

किलकारी के बच्चों में बहुत प्रतिभा है और बच्चे इसे अपने मेहनत से साकार कर रहे हैं। मौके पर किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी साहिल राज ने कहा कि चयनित होने वाले सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं। इसके लिए बच्चों ने खूब परिश्रम किया था। अब यह तीनों बच्चे आगे का प्रशिक्षण खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के पटना में प्राप्त करेंगे। चयनित बच्चे 17 जून को रिपोर्टिंग के लिए पटना रवाना होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/चंदा

   

सम्बंधित खबर