मेहमान आई युवती से बकसपुर में दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

खूंटी, 12 जून (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम से अपने रिश्तेदार के साथ बड़का कुटमइत समारोह में शामिल होने जरियागढ थाना क्षेत्र के बकसपुर गांव आई युवती से बलात्कार का मामला बुधवार को सामने आया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को पश्चिमी सिंह से बकसपुर गांव पुहची युवती शाम लगभत सात बजे अपनी सहेली के साथ शौच के लिए मैदान के पास गई थी। उसी दौरान बकसपुर के युवक चम्पा बारला ( 19 ) उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मुंह काला किया। इसकी जानकारी साथ में गई युवती ने ग्रामीणों को दी।

ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही सभी जंगल की ओर जाकर युवक चम्पा बारला को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। बाद में घटना की जानकारी पंचायत की मुखिया पूनम बारला को दी गई। मुखिया द्वारा इसकी जानकारी जरियागढ थाना को दी गई। युवती के मां द्वारा जरियागढ थाने में मंगलवार को चम्पा बारला के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी। सूचना मिलते ही जरियागढ पुलिस ने बुधवार कों चम्पा बारला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया और युवती का मेडिकल टेस्ट कराकर न्यायालय में युवती को 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर