जींद: विधानसभा चुनाव में जींद हरियाणा की राजनीति दशा व दिशा तय करेगा: टेकराम कंडेला

जींद, 13 जून (हि.स.)। सर्वखाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने गुरुवार को बताया कि जनकल्याण मंच की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। कंडेला ने अपने राष्ट्रीय मुख्यालय पर सर्वखाप, जनकल्याण मंच, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारियों की बैठक 15 जून को बुलाई है।

कंडेला ने कहा कि प्रदेश लंबे समय से किसानों और सामाजिक मुद्दों पर संगठन कार्य कर रहा है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाना, मनरेगा स्कीम को कृषि के साथ जोडऩा, प्राकृतिक खेती व मोटी फसलों पर लाभकारी मूल्य ज्यादा दिलवाना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में वृद्धि करवाना, लीव इन रिलेशनशिप को खत्म करना, एक गांव-एक गोत्र में शादी पर रोक लगाना, युवाओं को नशे से रोकना और 36 बिरादरी के भाईचारे को मजबूत बनाना, इन सभी मुद्दों पर बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा।

कंडेला ने कहा कि जींद जिला लंबे समय से राजनीति का केंद्र बिंदू है। यहां से सरकार बनती और गितरी है। हरियाणा में जींद जिले में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। केंद्र की नई सरकार व हरियाणा सरकार से मांग की है कि जींद में एक बड़ा कारखाना लगाया जाए, जिसमें 25 हजार युवाओं की नौकरी लग सके। कंडेला ने कहा कि पिछले कार्यकाल में अग्निवीर योजना चलाई गई थी, इसमें देश के युवाओं में भारी रोष है। इस पर पूर्ण विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण मंच के प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा संघर्षशील व काम करने वाले लोगों का शामिल किया जाएगा।

जींद के बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से मांग है कि खेतों की कनेक्शन की जो सिक्योरिटी बढाई है, उसी हिसाब से ट्रांसफार्मर रखे जाएं। जिन मकानों पर से बिजली की तरे निकलती हैं उन्हें भी हटाया जाए। उन्होंने कहा की सबसे पहले जिला जींद के आठ ब्लॉकों के पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। जींद ब्लॉक जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक है। इसमें 66 गांव व शहर 31 वार्ड हैं। हर गांव व शहर से दो-दो पदाधिकारीयों की नियुक्ति की जाएगी और देश व प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा ताकि किसानों व मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाया जाए। इस मौके पर किसान यूनियन हरियाणा के हजूरा सिंह, अभेराम कंडेला, रामकिशन रेढू, नंदीराम वाल्मीकि, वेदू कंडेला, प्रदीप उर्फ कालू आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर