तीन महीने बाद आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक

पटना, 14 जून (हि.स.)। बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को होगी। यह बैठक लगभग तीन महीने के बाद हो रही है। कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे से बुलाई गई है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से सभी मंत्रियों और संबंधित पदाधिकारियों को सूचना भेज दी गयी है।

नीतीश कैबिनेट की आज की बैठक में रिक्त पदों को लेकर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही कई विभागों की विकास योजनाओं पर भी निर्णय हो सकते है ताकि पिछले तीन महीने से रूक विकास के कार्य को गति मिल पाये।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा

   

सम्बंधित खबर